GK PART-2

 Q21. बादलों का गर्जना क्या कारण है?

Ans. विपरीत आवेश के बादलों के मिलने के कारण वातावरण में आघात तरंग का बनना
Q22. डेंगू वायरस का वाहक है.
Ans. मादा एडीज मच्छर
Q23. हवा की गति को मापने के लिए प्रयोग किया जाने वाला उपकरण क्या कहलाता है?
Ans. एनीमोमीटर
Q24. गोलीय दर्पण किसे कहते हैं?
Ans. अवतल और उत्तल दर्पण को
Q25. कौन सा रस वसा को पचाने का काम करता है?
Ans. पित्त रस
Q26. पृथ्वी के चारों ओर वायुमंडल है जबकि चंद्रमा पर नहीं है ऐसा क्यों?
Ans. पर्यावरण गुरुत्वीय बल के अभाव की वजह से है
Q27. अंतर्जली भूकंप तरंगे क्या कहलाती है?
Ans. सुनामी
Q28. दही में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
Ans. लैक्टिक अम्ल
Q29. ध्वनि किस में यात्रा नहीं कर सकती?
Ans. निर्वात में
Q30. कोशिका का मस्तिष्क किसे माना जाता है?
Ans. केंद्रक को
Q31. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 7 अप्रैल को
Q32. मनुष्य शरीर में लगभग कितना लीटर रक्त होता है?
Ans. 6 लीटर
Q33. किसी मानव आंख की रेटिना पर बना प्रतिबिंब है.
Ans. वास्तविक एवं उल्टा
Q34. कौन से रंग का तरंग धैर्य सबसे अधिक होता है?
Ans. लाल रंग
Q35. कार्बन का शुद्धतम रूप क्या है?
Ans. हीरा
Q36. रतौंधी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
Ans. विटामिन ए
Q37. वाशिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है?
Ans. सोडियम कार्बोनेट
Q38. एनीमिया रोग किसकी कमी से होता है?
Ans. लोहे की कमी से
Q39. मानव शरीर में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला तत्व कौन सा है?
Ans. ऑक्सीजन
Q40. गोबर गैस का मुख्य अवयव क्या है?
Ans. मीथेन गैस
Q41. लाफिंग गैस का रासायनिक नाम क्या है?
Ans. नाइट्रस ऑक्साइड
Q42. भारी जल का रासायनिक नाम क्या है?
Ans. ड्यूटी रियम ऑक्साइड
Q43. वर्षा की बूंदे किसके कारण गोलाकार होती है?
Ans. पृष्ठ तनाव के कारण
Q44. नान स्टिक बर्तनों पर किसकी परत होती है?
Ans. टेफलोन
Q45. अम्ल का स्वाद कैसा होता है?
Ans. खट्टा
Q46. फलों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
Ans. पोमोलॉजी
Q47. नाशपाती का कौन सा भाग खाया जाता है?
Ans. गूदेदार पुष्पासन
Q48. मधुमेह में कौन सा अंग प्रभावित होता है?
Ans. अग्न्याशय
Q49. वायुमंडल में बादलों के तैरने का क्या कारण है?
Ans. कम घनत्व
Q50. रेबीज के टीके की खोज किसने की?
Ans. लुइ पाश्चर

Post a Comment

0 Comments